Thursday, March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि 2026: 9 दिन क्या करें और क्या न करें

Editor Name: NATION MIRROR

19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है।

नवरात्रि के दौरान सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनकर माता रानी की पूजा करें।

पूजा स्थान और घर को साफ-सुथरा रखें। माना जाता है कि स्वच्छता से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

नवरात्रि में लहसुन, प्याज और मांसाहार से बचें। व्रत में फल, दूध और सात्विक भोजन करें।

नवरात्रि के दौरान दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती या माता के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है।

इन 9 दिनों में क्रोध, झूठ और विवाद से दूर रहें। शांत और सकारात्मक व्यवहार रखें।

नवरात्रि में दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। जरूरतमंदों को भोजन या कपड़े दान करें।

अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराना बहुत शुभ माना जाता है।