कांवड़ यात्रा ने तोड़ा रिकॉर्ड

कांवड़ यात्रा का 11वां दिन, हरकी पैड़ी पर पैर रखने तक की जगह नहीं

कांवड़ यात्रा के 11वें दिन ही श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल के 3 करोड़ 56 लाख को पार कर गई। हरकी पैड़ी पर भीड़ और यातायात व्यवस्था में दबाव देखा गया।

कांवड़ यात्रा का 11वां दिन, हरकी पैड़ी पर पैर रखने तक की जगह नहीं

कांवड़ यात्रा का 11वां दिन

आज कांवड़ मेले का 11वां दिन है और इस बार श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2025 में 12 दिन की कांवड़ यात्रा में 3 करोड़ 56 लाख से अधिक कांवड़िए हरिद्वार पहुंचे थे, जबकि इस बार 11वें दिन ही यह आंकड़ा पार हो चुका है। यात्रा के 10 दिन में 3 करोड़ 55 लाख से अधिक कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके थे और 11वें दिन यह संख्या पिछले साल के आंकड़े से आगे निकल गई।

हरकी पैड़ी पर उमड़ी भीड़

हरकी पैड़ी से लेकर शहर की सड़कों तक आस्था का सैलाब है। हरकी पैड़ी पर पैर रखने तक की जगह नहीं है। घाटों पर गंगाजल भरने के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं और हर-हर महादेव के जयघोष से धर्मनगरी गूंज रही है। वहीं डाक कांवड़ के वाहनों की बढ़ती संख्या से हरिद्वार-लक्सर समेत आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक लगा हुआ है। 

गंगा में बहे शिवभक्त

डाक कांवड़ के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाला। हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश और नीलकंठ रूट तक यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। इसी बीच गंगा के तेज बहाव में फंसे हरियाणा और यूपी के 2 शिवभक्तों को SDRF ने सुरक्षित बचाया, जबकि एक पैर न होने के बावजूद हरियाणा के अजय कांवड़ लेकर अपने घर की ओर बढ़ रहे हैं। ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से सड़क पर एंबुलेंस और शव वाहन भी जाम में फंस गई। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ के बीच वाहनों की लंबी कतारों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुआ।

संबंधित सामग्री

उज्जैन में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज;महाकाल को सबसे पहले बंधेगी 2 फीट की खास राखी

उज्जैन में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज;महाकाल को सबसे पहले बंधेगी 2 फीट की खास राखी

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन के लिए विशेष राखी और महाभोग की तैयारियां पूरी हुईं। 1.25 लाख लड्डुओं का महाभोग तैयार, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

Toxic Box Office: सुबह के शोज में उमड़ी भारी भीड़, एडवांस बुकिंग से ₹85 करोड़ पार; ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

Toxic Box Office: सुबह के शोज में उमड़ी भारी भीड़, एडवांस बुकिंग से ₹85 करोड़ पार; ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

यश की नई फिल्म 'Toxic' ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसमें बड़ी एडवांस बुकिंग और उत्कृष्ट ओपनिंग शामिल है।

शिवभक्ति में डूबा सीहोर, बारिश में भी नहीं रुके कांवड़ियों के कदम

शिवभक्ति में डूबा सीहोर, बारिश में भी नहीं रुके कांवड़ियों के कदम

सीहोर में प्रदोष के अवसर पर कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। बारिश के बीच भी भक्ति की भावना अडिग रही, जयकारे और भजनों से गूंजा पूरा शहर।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

देहरादून में ROB निर्माण की फीसिबिलिटी जांच शुरू, CM धामी के अनुरोध पर केंद्र ने शुरू कराई

देहरादून में ROB निर्माण की फीसिबिलिटी जांच शुरू, CM धामी के अनुरोध पर केंद्र ने शुरू कराई

देहरादून में रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण की व्यवहार्यता जांच शुरू हुई। ट्रैफिक और यातायात सुविधा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026