अन्य

समृद्धि यात्रा के 5वें फेज का आखिरी दिन, CM नीतीश ने पटना-नालंदा को दिया तोहफा

CM Nitish Samridhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के पांचवें फेज का आज आखिरी दिन है। पटना के बापू सभागार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। CM ने कहा कि 2005 से पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया।

विपक्ष पर निशाना

अपने संबोधन में CM नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकार ने राज्य को पीछे धकेल दिया था। उस दौर में विकास की जगह सिर्फ राजनीति और झगड़े होते थे, यहां तक कि सत्ता बचाने के लिए परिवारवाद को भी बढ़ावा दिया गया। एक बार गलती किया तो अपनी पत्नी को CM बना दिया। 

चौधरी और नितिन के कंधे पर हाथ

अपने संबोधन के आखिर में CM नीतीश ने लोगों से हाथ उठाने को कहा। इस दौरान मंच पर मौजूद नेता भी खड़े हो गए। CM नीतीश उनके पास पहुंचे और सम्राट चौधरी और नितिन नवीन के कंधे पर हाथ रखा। CM नीतीश इसके बाद दोबार माइक पर आए और कहा, “बिहार ऐसे ही आगे बढ़ता रहेगा। सब अच्छा होगा। कोई चिंता की बात नहीं है।”

[caption id="attachment_143285" align="alignnone" width="970"] CM नीतीश ने सम्राट चौधरी और नितिन नवीन के कंधे पर हाथ रखा[/caption]

इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, नीतीश कुमार बिहार को लालटेन युग से रोशनी में लाए। आगे भी NDA सरकार उनके बताए गए रास्ते  पर चलेगी।

CM Nitish Samridhi Yatra: करोड़ो की सौगात

पटना जिले में मुख्यमंत्री नीतीश ने 473 करोड़ रुपए की लागत से 761 योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 583 करोड़ रुपए की 612 नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।

[caption id="attachment_143288" align="alignnone" width="944"] CM नीतीश ने दी करोड़ों की सौगात[/caption]

नालंदा में CM नीतीश ने 16 करोड़ रुपये की लागत से 110 योजनाओं का उद्घाटन तथा 494 करोड़ रुपये की लागत से 106 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस क्रम में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और जीविका दीदियों समेत अनेक लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें चेक प्रदान किए।