उत्तर प्रदेश
Mauni Amavasya Shankaracharya: मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य को रोका, शिष्यों की पुलिस वालों से झड़प, गिरफ्तार!
Mauni Amavasya shankaracharya: इन दिनों प्रयागराज में माघ मेला चल रहा है। मौनी अमावस्या के अवसर पर दूर - दूर से भक्त स्नान करने पहुंच रहें है। ऐसे में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कफिला पहुंचा लेकिन पुलिस ने उन्हें 'नो-व्हीकल जोन' का हवाला देते हुए उनके काफिले को रोक दिया। इसके बाद पुलिस और शंकराचार्य के शिष्यों के बीच काफी बहस हुई। धक्का - मुक्की शुरु हो गई।
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने शिष्यों को दौड़ाकर पकड़ लिया और एक साधु को पीटा, इसके बाद शंकराचार्य अपने शिष्यों को छुड़वाने पर अड़ गए और इसके बाद नाराज होकर विरोध में शंकराचार्य ने स्नान करने से मना कर दिया है।