अन्य

हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश में दिखाई दिलचस्पी-सीएम भगवंत मान

Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महाराष्ट्र के मुंबई दौरे पर है. जिसमें सीएम ने प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की और राज्य में निवेश के अवसरों पर चर्चा की.जहा उन्होंने पंजाब को पसंदीदा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बताते हुए निवेशकों को प्रोत्साहित किया. [caption id="attachment_132317" align="alignnone" width="300"] cm bhagwant mann[/caption]

व्यापार में आसानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं

सीएम मान ने कहा कि.. राज्य में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्याप्त बिजली, कुशल मानव संसाधन, सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी, दोषरहित दूरसंचार नेटवर्क और व्यापार में आसानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. साथ ही सीएम मान ने कहा कि.. राज्य में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्याप्त बिजली,व्यापार में आसानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann: हिंदुजा ग्रुप और अन्य कंपनियों ने बैठक में भाग लिया

बैठक में हिंदुजा ग्रुप, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मोतीलाल ओसवाल ग्रुप, कारगिल इंडिया, HPCL-मित्तल एनर्जी, वारी ग्रुप, पार्क्सन्स पैकेजिंग और व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल प्रतिनिधि शामिल थे.

अनुकूल माहौल का दावा

सीएम मान ने बताया कि.. पंजाब में कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का घर है. सभी कंपनियों ने राज्य की व्यापारिक क्षमता और अनुकूल माहौल को मान्यता देते हुए यहां काम शुरू किया. साथ ही सीएम ने कहा कि.. पंजाब की ग्लोबल पहुंच जापान, अमेरिका, जर्मनी, यूके, UAE, स्विट्जरलैंड, फ्रांस और स्पेन जैसे देशों के निवेश से साफ दिखती है.. read more:  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज दिल्ली दौरा,भाजपा नेताओं से करेंगे खास चर्चा