Rules of Wearing Rudraksha: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरुरी बातें!
Rules of Wearing Rudraksha: हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है। यह न केवल भगवान शिव का प्रतीक है, बल्कि इसे धारण करने वाला व्यक्ति आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक रुप से सशक्त होता है। रुद्राक्ष का शाब्दिक अर्थ है – ‘रुद्र’ अर्थात् भगवान शिव और ‘अक्ष’ अर्थात् आंखों से गिरा आंसू। मान्यता है कि रुद्राक्ष भगवान शिव के आंसुओ से उत्पन्न हुआ था।
रुद्राक्ष के कई वैज्ञानिक, आध्यात्मिक और औषधीय गुण हैं। यह सिर्फ एक माला नहीं, बल्कि एक ऊर्जा स्त्रोत है, जो जीवन को संतुलन, शांति और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।
रुद्राक्ष का आध्यात्मिक महत्व
हिंदू शास्त्रों में रुद्राक्ष को भगवान शिव का वरदान माना गया है। इसे धारण करने से व्यक्ति के भीतर एक विशेष प्रकार की ऊर्जा का संचार होता है, जो उसे ध्यान, साधना और भक्ति में सहायता करती है।
1. एकाग्रता में वृद्धि – ध्यान साधना में लगे लोग रुद्राक्ष की माला का उपयोग करते हैं जिससे मानसिक शांति मिलती है।
2. आध्यात्मिक उन्नति – जो लोग आत्म-साक्षात्कार की ओर बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए रुद्राक्ष मार्गदर्शक का कार्य करता है।
3. नकारात्मकता से सुरक्षा – माना जाता है कि रुद्राक्ष बुरी नजर, तंत्र-मंत्र और बुरे विचारों से सुरक्षा प्रदान करता है।
रुद्राक्ष के शारीरिक लाभ
आधुनिक वैज्ञानिक अध्ययनों ने भी यह साबित किया है कि रुद्राक्ष धारण करने से शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है –
1. ब्लड प्रेशर नियंत्रण – रुद्राक्ष शरीर में विद्युत चुंबकीय तरंगें उत्पन्न करता है, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है।
2. तनाव में कमी – रुद्राक्ष से निकलने वाली ऊर्जा मस्तिष्क की तरंगों को शांत करती है, जिससे तनाव और घबराहट कम होती है।
3. ऊर्जा का संचार – इसे पहनने से व्यक्ति में उत्साह, सक्रियता और ऊर्जा बनी रहती है।
रुद्राक्ष धारण करने के नियम
1. रुद्राक्ष को पहनने से पहले उसे गंगाजल से शुद्ध करें।
2. सोते समय या शौचालय में न पहनें।
3. हर सोमवार को रुद्राक्ष की पूजा करें।
4. गुरु या योग्य व्यक्ति से मंत्र सिद्ध करवा कर पहनना चाहिए।