मध्य प्रदेश
Ujjain Mahakal Lok Temple: महाकाल मंदिर की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, होंगे 488 होमगार्ड जवान तैनात!
Ujjain Mahakal Lok Temple: उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भी उमड़ती है। ऐसे में उन्हें नियंत्रित करने की जिम्मेदारी अब होमगार्ड जवानों को दी जाएगी। ऐसे में मंदिर परिसर में 488 होमगार्ड जवानों की तैनाती की जाएगी। इन जवानों की भर्ती कर्मचारी चयन मंडल (ESB)के माध्यम से की जाएगी।
इन पदों पर भर्ती राज्य स्तर पर कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम के की जाएगी। गृह विभाग जल्द ही कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को आफिशियली ऐड जारी करने के निर्देश देगा, इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
होमगार्ड में भर्ती होने वाले ऐसे जवान अपने पूरे सेवाकाल के दौरान सिर्फ महाकाल मंदिर में ही सेवाएं देंगे। उनका किसी भी जगह ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।
बता दें कि, 2022 में महाकाल लोक का निर्माण हुआ था। तब से ही श्रद्धालुओं की संख्या और ज्यादा बढ़ गई हैं। मंदिर की सुरक्षा के चलते यहां होमगॉर्ड की तैनाती बढ़ाए जाने का फैसला किया गया है।
वहीं सिंहस्थ 2028 के लिए मध्य प्रदेश सरकार, उज्जैन को एक नए धार्मिक पर्यटन मॉडल के रूप में विकसित करने में लगी हुई है। इसी क्रम में अब सरकार यहां 'शनि लोक' का निर्माण कराने जा रही है।