भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी के दिन के नक्षत्र,

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल

भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि बुधवार विक्रम संवत 2082 राष्ट्रीय शाके 1947 हिजरी 1447 मुस्लिम माह 02 सफर 18 सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु। चतुर्थी तिथि प्रातः 06:37 बजे तक तत्पश्चात पंचमी। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 10:33 बजे तक तत्पश्चात रेवती नक्षत्र। घृतियोग शाम 04:05 बजे तक तत्पश्चात शूल योग। बालवकरण प्रातः 06:37 बजे तक तत्पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा मीन राशि में संपूर्ण दिन। राहूकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। सूर्योदय प्रात 06:13 बजे। सूर्यास्त शाम 07:12 बजे। 13 अगस्त ईस्वी संवत् 2025. विशेष पंचमी तिथि का क्षय।

मेष : दोस्तों का सहयोग मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। काम बनेंगे। नए तथा लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट पूर्ण होंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धन की आवक बनी रहेगी। निवेश से लाभ होगा। उच्च अधिकारियों से लाभ व सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। वृषः आलस्य भरा दिन रहेगा। सुस्ती के कारण काम में मन नहीं लगेगा। विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। अध्ययन में मन नहीं लगेगा। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगें। अधीनस्थों के प्रति नरम व्यवहार आपको लाभ दिलाएगा। मिथुन : सहकमी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि को नुकसान पहुंच सकता है। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, किन्तु प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अकारण विवाद होने से मानसिक परेशानी रहेगी। आय व व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। कर्क : प्रेम संबंधों के प्रति सतर्क रहें, धोखा व विवाद होने की संभावना है। अकारण कहासूनी के कारण संबंध बिगड सकतें हैं। वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखें। धैर्य बनाये रखें, भविष्य में स्थितियां पुनः अनुकूल होंगी। जीवनसाथी की खोज रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सिंह : मानसिक रूप से परेशानी बनेगी। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। खानपान पर नियंत्रण रखें। स्वयं भी थकान अनुभव करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा, किन्तु मानसिक अवसाद के कारण खुशी महसूस नहीं होगी। कन्या : भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग स्वयं को चिंतित महसूस करेगा। काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे। व्यापारी वर्ग नए कार्य प्रारंभ करने के प्रयास में हैं तो उसके लिए सही समय है। मित्रों व भागीदारों का सहयोग मिलेगा। निवेश में लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। तुला : आय से अधिक व्यय व अपेक्षा से अधिक आय से स्वयं को अचंभित महसूस करेंगे। कर्जा चुकाना पड सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी।वृश्चिक : विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति सावधानी बरतें, शिक्षक नाराज हो सकते हैं। धैर्य से कार्य करें। स्वयं की क्षमता से अधिक कार्य करना परेशानी भरा हो सकता है। व्यवहार को संयमित रखें। अकारण चिंता के कारण मन अशांत रहेगा। बिना बात के ही स्वयं को अवसादग्रस्त महसूस करेंगे। मन को स्थिर रखें। धनु : बच्चों को लेकर खुशी बनेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाऐंगे। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। मकर : मित्रों के व्यवहार के कारण उनसे कहासुनी हो सकती है, जो भविष्य के लिए उलझन बन सकती है, ऐसे मित्रों से सावधान रहें। पडोसी से मतभेद हो सकता है जो कानूनी उलझन बन सकता है, धैर्य से काम करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवन साथी के साथ प्रेम बढेगा। रूका पैसा प्राप्त होगा। कुंभ : आशा के विपरित दिन रहेगा। आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में हो रहा उतार चढाव नियंत्रित कर लेंगे। आय के स्त्रौत बनेंगे लेकिन लाभ प्राप्त होने में समय लगेगा। आय व्यय बराबर रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। मीन : आय व्यय बराबर होने से नए कार्य में हाथ डालने का मानस बनेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही ना बरते अन्यथा गंभीर परिणाम प्राप्त होंगे। निवेश का मानस हो तो टाल दें। परिवार से कहासुनी होने से मन अशांत रहेगा। नौकरी पेशा के लिए दिन उत्तम है, उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा।