18 अगस्त से ग्रहों की युति बनाएगी कई योग, जानें आपकी राशि पर इनका कैसा पड़ेगा प्रभाव?
ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति पर ग्रहों की चाल और उसके द्वारा बनने वाले तमाम योगों का बड़ा असर पड़ता है. 18 अगस्त 2025 को चंद्रमा, शुक्र और गुरु की युति से बने त्रिग्रही योग, गजकेसरी राजयोग, लक्ष्मी नारायण योग, षडास्टक योग, महालक्ष्मी शशि आदित्य योग का आप पर क्या पड़ेगा असर, जानने के लिए पढ़ें ये लेख.
ग्रहों की एक दूसरे के साथ युति कई मायनों में शुभ और लाभकारी होती है, तो कई बार इसके प्रतिकूल परिणाम भी होते हैं. ग्रहों की युति से जिस योग का निर्माण होता है वह कितने समय तक रहेगा, यह संबंधित ग्रह की चाल पर निर्भर करता है. नवग्रहों में चंद्रमा (Moon) की चाल सबसे तेज होती है. ज्योतिष के मुताबिक चंद्रमा ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते हैं. इस कारण किसी न किसी ग्रह के साथ उनकी युति होती है. इससे कई तरह के योग का भी निर्माण होता है. इसी क्रम में 18 अगस्त को चंद्रमा मिथुन (Gemini) राशि में प्रवेश कर रहे हैं. यहां पहले से ही गुरु और शुक्र (Venus) भी मौजूद हैं. इन तीनों ग्रहों के संयोग से त्रिग्रही योग के साथ ही गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है.
सूर्य के सिंह राशि में गोचर करते ही 6 राशियों के शुरु हुए अच्छे दिन, जानें अपनी किस्मत का भी हाल

गजकेसरी राजयोग को काफी महत्वपूर्ण और लाभकारी योग माना जाता है. इसी तरह कर्क राशि में बुध और शुक्र के संयोग से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है. इसके अलावा कन्या राशि में मंगल (Mars) और राहु (Rahu)की युति से षडास्टक योग बन रहा है. इसी तरह शुक्र और बुध लक्ष्मी नारायण योग तो चंद्रमा महालक्ष्मी और गजकेसरी के साथ त्रिग्रही योग और शशि आदित्य योग बना रहे हैं. अब जब एक साथ इतने योग बन रहे हैं, तो जाहिर है, इनका अच्छा और बुरा प्रभाव भी देखने को मिलेगा. हालांकि ज्यादातर योग अच्छे प्रभावकारी हैं, ऐसे में सभी राशियों पर इनका प्रभाव भी देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं आपकी राशि पर इसका क्या होगा प्रभाव.
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए यह समय काफी बेहतरीन और सकारात्मक रहेगा. रिश्तों के मामले में भी आप लकी साबित होंगे. आपकी लव लाइफ बेहतर रहेगी. आपसी निकटता बढ़ेगी. परिवार के लोगों के साथ भी बेहतर तालमेल रहेगा. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी. काम के साथ आराम का भी ध्यान रखें.
वृषभ राशि
विभिन्न ग्रहों की युति के फलस्वरूप आप बेहतर स्थिति में होंगे. रिश्ते तो बेहतर होंगे, लेकिन आपको प्रेम संबंधों में सावधानी बरतनी होगी. अभी आप काम काज को लेकर थोड़े व्यस्त तो रहेंगे, लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. इस दौरान आपको अपने खर्चों का ध्यान रखना होगा. अच्छी सेहत के लिए खानपान पर ध्यान दें.