मंगल का कन्या राशि में गोचर 12 राशियों पर कैसा डालेगा प्रभाव, जाने सिर्फ एक क्लिक में
ज्योतिष में मंगल साहस, और ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं। मंगल के कन्या राशि में गोचर करने के बाद आखिर किन राशियों की स्थिति मजबूत होगी और किन्हें गुडलक पाने के लिए करना होगा इंतजार, जानने के लिए पढ़ें ये लेख.
ग्रह हमेशा गतिशील रहते हैं। इस दौरान वे एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ग्रहों का यह गोचर कई मामलों में सकारात्मक होता है, तो कुछ मामलों में यह नुकसानदेह भी हो सकता है। अब 28 जुलाई 2025 को मंगल ग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। मंगल अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। लाल ग्रह मंगल साहस, और ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं। अगर मंगल मजबूत हों, तो इसके सुखद परिणाम होते हैं, लेकिन अगर मंगल अशुभ हों, तो इसके नकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं।
ऐसे में मंगल के कन्या राशि में गोचर का सभी राशि वाले लोगों को प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी सेहत के साथ ही रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर मंगल के इस गोचर का प्रभाव होगा। मंगल का यह गोचर आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवन में तनाव और संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आपकी राशि पर इस गोचर का क्या प्रभाव होगा, आइए जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए मंगल का यह गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। मंगल अभी आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। इस भाव में मंगल अच्छे माने जाते हैं। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आसकता है। संबंधों के लिहाज से भी समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इसी तरह शिक्षा के लिए भी यह समय कुछ सकारात्मक रहेगा।
वृषभ राशि
मंगल का यह गोचर वृषभ राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह अवधि अच्छी रहेगी। रिश्ते भी बेहतर बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आपको विदेश में पढ़ाई करने का भी मौका मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर कुछ नकारात्मक साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। गोचर की इस अवधि में आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। संपत्ति से जुड़े विवाद भी उत्पन्न हो सकते हैं, ऐसे में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। निर्णय लेने में भी समझदारी बरतें।
कर्क राशि
मंगल का कन्या राशि में गोचर कर्क राशि वाले लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा। गोचर की इस अवधि में आपमें सकारात्मकता देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर की इस अवधि में सावधानी बरतनी होगी। आपको आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। नौकरी में कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। विवाहितों को अपने रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। अपने साथी को समय दें। अभी सेहत से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी।
बात-व्यवहार से लेकर मंत्र जाप तक, जानें किन उपायों से दूर होगी शनि की सनसनी
कन्या राशि
मंगल अभी कन्या राशि में ही गोचर कर रहे हैं। कन्या राशि में मंगल के गोचर के कारण आपको जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको पारिवारिक जीवन में सावधानी बरतनी होगी। रिश्तों का ध्यान रखें, अन्यथा दूरियां आ सकती हैं। आर्थिक परेशानी हो सकती है। बेकार के खर्चों पर कंट्रोल रखें।
तुला राशि
मंगल का कन्या राशि में गोचर तुला राशि वाले लोगों के लिए कुछ नकारात्मक साबित होगा। गोचर की अवधि में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी परेशानी हो सकती है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है।