बिहार के स्कूलों की बदलेगी सूरत! पढ़ाई को हाईटेक बनाएंगी 7 वैश्विक संस्थाएं

Rani Thakur

राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल पर गुरुवार को सात स्वैच्छिक संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया।

शिक्षा व्यवस्था की मजबूती को सीएम की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल पर गुरुवार को सात स्वैच्छिक संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की सीखने की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों को सहयोग तथा विद्यालयों की समीक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाना है।

एमओयू पर हस्ताक्षर 

शास्त्रीनगर स्थित राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, स्थानीय विधायक संजीव चौरसिया व शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

इन संस्थाओं संग समझौता 

जिन संस्थाओं के साथ समझौता हुआ है उनमें वाधवानी एआई, खान एकेडमी इंडिया, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, एकस्टेप फाउंडेशन, पीआई जैम फाउंडेशन, मंत्रा फॉर चेंज और शिक्षालोकम फाउंडेशन शामिल हैं। ये सभी संस्थाएं एआई और आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहयोग करेंगी।

गुणवत्तापूर्ण बनेगी शिक्षा व्यवस्था

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि ये संस्थाएं विद्यार्थियों की सीखने संबंधी कमजोरियों की पहचान करने, उनके नियमित अभ्यास को बढ़ावा देने तथा आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग में सहयोग करेंगी। सभी अपने आंतरिक संसाधनों से शिक्षा विभाग के साथ काम करेंगी और इसके लिए विभाग को कोई राशि नहीं देनी होगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन संस्थाओं के अनुभव का लाभ राज्य के बच्चों, शिक्षकों व विद्यालयों को मिलेगा। इससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनेगी।

बिहार स्कूल लाइव क्लासेज की शुरुआत 

इससे पहले बिहार स्कूल लाइव क्लासेज की शुरुआत के मौके पर शिक्षा मंत्री श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री के साथ विद्यालय की छात्राओं से संवाद स्थापित किया तथा उनकी जिज्ञासाओं और अनुभवों को सुना। इसके बाद मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के पहले तल्ले पर स्थित संगीत कक्ष, आईएसएम लैब, अटल टिंकरिंग लैब तथा आईसीटी लैब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों नेताओं ने छात्राओं द्वारा तैयार प्रोजेक्ट्स और तकनीकी मॉडलों का अवलोकन किया। स्कूल की उत्कृष्ट छात्राओं को प्रमाण पत्र देने और हॉकी खिलाड़ियों के बीच किट वितरण के दौरान भी शिक्षा मंत्री श्री तिवारी मुख्यमंत्री के साथ रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कैसे सहयोग करेंगी सातों संस्थाएं?