देश-विदेश
नई सरकार बनाने की तैयारी अंतिम चरण में, दिल्ली में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक
Bihar BJP JDU CM Candidate: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर अगले सप्ताह राजनीतिक हलचल तेज होने वाली है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, ऐसे में 22 नवंबर या उससे पहले 18वीं विधानसभा का गठन होना तय माना जा रहा है। इसी समय सीमा को देखते हुए एनडीए गठबंधन और जेडीयू ने अपनी राजनीतिक तैयारियां और रणनीति बैठकों को तेज कर दिया है।
अमित शाह की हाई-लेवल बैठक[/caption]
बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने बिहार चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाए और भाजपा पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाए। पूरी खबर...
दिल्ली में हाई-लेवल बैठक
बिहार सरकार गठन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े मौजूद हैं। बैठक में बिहार की राजनीतिक स्थिति, विधायकों के समर्थन और संभावित मंत्रिमंडल संरचना पर चर्चा हो रही है। जेडीयू की ओर से ललन सिंह और संजय झा बैठक में शामिल हैं। दोनों नेताओं से एनडीए नेतृत्व की विस्तृत बातचीत जारी है। [caption id="attachment_117261" align="alignnone" width="618"]CM आवास पर दिनभर बना रहा राजनीतिक जमावड़ा
शनिवार सुबह से ही पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर नेताओं का आवागमन तेज रहा। राजनीतिक गतिविधियाँ सुबह से शाम तक जोर पकड़ती रहीं। सबसे पहले विजय कुमार चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इसके बाद दानापुर से चुनाव जीतकर आए रामकृपाल यादव भी नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने सरकार गठन से जुड़े अहम मुद्दों पर सीएम से चर्चा की। https://youtube.com/shorts/w59s41n2TE0?si=17YLQZOlQklxEx4ZBihar BJP JDU CM Candidate: चिराग पासवान पहुंचे CM आवास
सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे। उधर, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा अपने हाथों में जीते हुए विधायकों की सूची लेकर पहुंचे। यह संकेत है कि जेडीयू आंतरिक समीक्षा के बाद अपने विधायकों को एकजुट रखने और समर्थन मजबूत करने पर काम कर रहा है। इसी दौरान फुलवारी विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक श्याम रजक भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। लगातार हो रही मुलाकातों से साफ है कि एनडीए घटक दलों के बीच सरकार गठन को लेकर सहमति लगभग बन चुकी है और सिर्फ औपचारिक ऐलान शेष है।बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद आज 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी से केंद्रीय मंत्री श्री @iChiragPaswan जी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एनडीए को मिले प्रचंड जनसमर्थन और ऐतिहासिक बहुमत के लिए मुख्यमंत्री जी को… pic.twitter.com/C7IFVIMNRt
— Janata Dal (United) (@Jduonline) November 15, 2025