अन्य
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Anil Vizz: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंबाला छावनी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के निवास पर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। अनिल विज पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं ।उनका ईलाज जारी है।
[caption id="attachment_137754" align="alignnone" width="1183"]अनिल विज के पैर में फ्रैक्चर हो गया
बता दें कि कुछ समय पहले अपने घर के वॉशरूम में गिरने के कारण अनिल विज के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। मुख्यमंत्री सैनी ने विज की सेहत के बारे में डॉक्टरों से भी जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
Anil Vizz: अनिल विज के साथ पुरानी यादें साझा कीं
इस मुलाकात के दौरान सीएम सैनी ने अनिल विज के साथ पुरानी यादें साझा कीं । सीएम ने बताया की विज की अनुभव और कार्यशैली हरियाणा सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विज ने भी मुख्यमंत्री के आगमन पर आभार व्यक्त किया।
read more: तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी