बिहार

सांसद पप्पू यादव को बड़ी राहत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ

Pappu Yadav Jail Release: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बड़ी राहत मिली है। सांसद पप्पू यादव को पटना के अलग-अलग थानों समेत पूर्णिया में दर्ज 3 मामलों में जमानत मिली। इसमें गर्दनीबाग और बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से जुड़ा केस भी शामिल हैं। बेल मिलने के बाद अब सांसद के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

जेल से बाहर आने का रास्ता साफ

कोर्ट ने जमानत देते हुए आदेश दिया कि जब भी मामले की सुनवाई होगी तो उन्हें उपस्थित होना होगा। अब पप्पू यादव किसी भी वक्त जेल से बाहर आ सकते हैं। बता दे, पप्पू यादव को 6 फरवरी को पुलिस ने 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। अदालत से उन्हें इस केस में जमानत मिल गई, लेकिन पुलिस ने 2 केस और जोड़ दिए।

अदालत ने उन दोनों मामलों में सांसद पप्पू यादव को फिर जेल भेज दिया था। दोनों ही मामले कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़े थे, जिनमें से एक केस 2017 और दूसरा 2019 में दर्ज किया गया था।

[caption id="attachment_134098" align="alignnone" width="1341"] सांसद पप्पू यादव को बड़ी राहत[/caption]

Pappu Yadav Jail Release: पप्पू यादव पर आरोप

जानकारी के मुताबिक, सांसद पप्पू यादव पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और धरना प्रदर्शन के मामले को लेकर केस किया गया था। इन मामलों को लेकर पप्पू यादव हिरासत में थे और उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हो रही थी। शुक्रवार को हुई सुनवाई में तीनों मामलों में उन्हें राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली गई। 

सूत्रों के मुताबिक, जमानत की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी रिहाई संभव होगी। संबंधित कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जेल प्रशासन उन्हें आजाद करेगा।