बिहार

CM नीतीश को मिलेगी PM मोदी जैसी सुरक्षा, काफिले में होगी 4 खास गाड़ियां

Nitish Kumar Z+ Security: सादगी भरी जीवनशैली और सीमित सुविधाओं वाली गाड़ियों के लिए पहचाने जाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही लग्जरी और हाईफाई गाड़ी में सफर करेंगे। यह बदलाव स्टाइल या शौक नहीं, बल्कि सुरक्षा को लेकर हुआ है। बिहार सरकार CM नीतीश के काफिले के लिए 4 नई रेंज रोवर गाड़ियां शामिल करने की तैयारी में है।

CM के काफिले में शामिल होगी रेंज रोवर

सूत्रों के अनुसार, एक रेंज रोवर की कीमत 2.5 करोड़ से ज्यादा होगी। रेंज रोवर को दुनिया की सबसे सेफ VVIP गाड़ियों में गिना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे नेता इसी तरह की हाई-सिक्योरिटी गाड़ियों का यूज करते हैं। इसी मानक पर CM के लिए भी इसका चयन किया गया है। [caption id="attachment_132252" align="alignnone" width="515"] CM नीतीश को मिलेगी PM मोदी जैसी सुरक्षा[/caption]

क्या है गाड़ी की खासियत?

रेंज रोवर की सबसे बड़ी खासियत इसकी बुलेट प्रूफ बॉडी है। इसमें मल्टी-लेयर आर्मर, बुलेट रेजिस्टेंट ग्लास और ब्लास्ट से बचाव की तकनीक होती है। इस कार में आपात स्थिति में सुरक्षित एस्केप के लिए एडवांस सेफ्टी सिस्टम और हाई-ग्रेड सस्पेंशन दिया जाता है, जिससे किसी भी कंडीशन में गाड़ी संतुलन बनाए रखे।

Nitish Kumar Z+ Security: बुलेटप्रूफ गाड़ी की सुविधा

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुलेटप्रूफ कार इस्तेमाल करते हैं। छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और कई और राज्यों के मुख्यमंत्री भी बुलेटप्रूफ गाड़ियों से चलते हैं। बिहार दौरे पर अगर किसी राज्य के CM आते हैं, तो उनके लिए बुलेटप्रूफ गाड़ी की सुविधा होती है।

गोली, धमाके से भी सेफ्टी

Nitish Kumar Z+ Security: बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के लिए नई गाड़ी ऐसी खरीदी जाएगी, जिसे AK-47 की गोलियां भेद न सके। ये गाड़ी बम धमाके और रॉकेट लॉन्चर से हुए हमले को भी बेअसर कर दे। गैस अटैक से भी बचा दे। ऐसा फैसला CM की सिक्योरिटी को देखते हुए लिया गया है।