बिहार के युवा अब खुद लिखेंगे अपनी किस्मत, 77 नए बिजनेस प्रोजेक्ट्स को मिला सरकारी फंड! रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते

Anshuman Parashar

बिहार में स्टार्टअप क्रांति! पटना पिचिंग राउंड के बाद सरकार ने 77 स्टार्टअप्स को ₹4.41 करोड़ का फंड देने की मंजूरी दी. युवाओं के बिजनेस आइडia को मिला बड़ा सरकारी सपोर्ट.

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार में व्यापार और नए आइडिया (स्टार्टअप) का माहौल तेजी से बदल रहा है. राज्य सरकार के 'स्टार्टअप बिहार' कार्यक्रम के तहत एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसमें 77 होनहार स्टार्टअप्स को कुल 4.41 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की मंजूरी दी गई है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य के भीतर नए आविष्कारों को बढ़ावा देना, रोजगार के नए अवसर पैदा करना और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है.

पटना में हुआ आइडिया का महाकुंभ: पिचिंग राउंड में दिखे बेहतरीन प्रोजेक्ट

इस बड़े फैसले की नींव पटना के विकास भवन में रखी गई, जहां 20 से 25 मई के बीच एक विशेष 'पर्सनल इंटरैक्शन मीटिंग' (पिचिंग राउंड) का आयोजन हुआ. इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से आए उद्यमियों ने विशेषज्ञों के सामने अपने अनोखे बिजनेस आइडिया और प्रोजेक्ट्स पेश किए. उद्योग विभाग ने गहन समीक्षा के बाद इनमें से 77 बेहतरीन स्टार्टअप्स को शॉर्टलिस्ट किया.

किस्तों में मिलेगी आर्थिक मदद: जानिए किसे कितना मिलेगा फंड

चयनित स्टार्टअप्स को उनकी जरूरत और विकास के स्तर के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में वित्तीय सहायता दी जाएगी:

सिर्फ पैसा ही नहीं, सफलता का पूरा रोडमैप दे रही है सरकार

यह योजना केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार युवाओं को एक मजबूत बिजनेस इकोसिस्टम दे रही है. इसके तहत नए कारोबारियों को अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन (मेंटरशिप), काम करने के लिए जगह (इन्क्यूबेशन) और बुनियादी सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं. सरकार की सोच बिल्कुल साफ है—बिहार के युवाओं को नौकरी की कतार में खड़े होने के बजाय दूसरों को रोजगार देने वाला मालिक बनाना है.

'बिहार है तैयार': देश के नए स्टार्टअप हब के रूप में उभरता राज्य

पिछले कुछ समय में बिहार ने स्टार्टअप के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. राज्य की बेहतर नीतियां और युवाओं का जज्बा अब बड़े निवेशकों को भी आकर्षित कर रहा है. उद्योग विभाग के मुताबिक, सरकार का 'बिहार है तैयार' अभियान जमीनी स्तर पर रंग ला रहा है. आने वाले दिनों में यह राज्य देश के सबसे बड़े और सफल स्टार्टअप केंद्रों में से एक बनकर उभरेगा.