Bihar News: बिहार में भूमिहीनों को मिलेगी जमीन, सरकार की बड़ी तैयारी 

Rani Thakur

बिहार में भूमि विवाद को कम करने और भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी तैयारी की है।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना:
बिहार में भूमि विवाद को कम करने और भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी तैयारी की है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस संबंध में पूरी जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 15 अगस्त के मौके पर भूमिहीन लोगों को जमीन देने की तैयारी की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को उनका हक दिलाना और जमीन से जुड़े विवादों को कम करना है।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है और पात्र भूमिहीन परिवारों को जल्द ही जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।