Bihar News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोहतास में मकान से एक ट्रक विदेशी शराब जब्त

Rani Thakur

रोहतास जिले के अकोढी गोला थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई के तहत एक अर्धनिर्मित विजय सोनी के मकान से लगभग एक ट्रक अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। <br/>

रोहतास में 1000 पेटी शराब जब्त

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
विकास कुमार / रोहतास :
रोहतास जिले के अकोढी गोला थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई के तहत एक अर्धनिर्मित विजय सोनी के मकान से लगभग एक ट्रक अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की पेटियों की संख्या लगभग 1000 बताई जा रही है, जिन्हें जब्त कर थाना परिसर ले जाया गया।

पुलिस की छानबीन जारी 

अकोढी गोला थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि करकटपुर स्थित इस नए मकान से अंग्रेजी शराब की यह बड़ी खेप मिली है। शराब की गिनती और ढुलाई शनिवार सुबह 6 बजे से जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी, इसका गंतव्य क्या था और इसे यहां क्यों रखा गया था। अभी तक कुल बोतलों की संख्या और शराब के स्रोत की पुष्टि नहीं हो पाई है।

पुराने ट्रक से सुराग की तलाश

पुलिस इस मामले को बीते 5 तारीख को बराढी गांव के समीप मुख्य नहर किनारे से बरामद हुए एक 12 चक्का ट्रक (नंबर CG04L T5516) से भी जोड़कर देख रही है। उस खाली ट्रक का उद्भेदन भी अभी तक नहीं हो पाया है, जिसे पुलिस ने जब्त किया था। बरामद शराब और उस ट्रक के बीच संबंध की गहन जांच की जा रही है।