सिपाही भर्ती परीक्षार्थियों के लिए आज से पटरियों पर दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया पूरा टाइम-टेबल

Anshuman Parashar

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट। 5.5 लाख अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 16 और 17 जून को चलेंगी दर्जनभर स्पेशल ट्रेनें। पटना, बक्सर, गया सहित कई रूटों का टाइम-टेबल जारी।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार में सिपाही भर्ती (मद्यनिषेध विभाग) परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने में छात्रों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने आज से विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का फैसला किया है। पूर्व मध्य रेल की ओर से इन स्पेशल ट्रेनों की पूरी सूची और समय-सारणी (Time-Table) जारी कर दी गई है। पिछले दिनों पाटलिपुत्र जंक्शन पर परीक्षार्थियों द्वारा किए गए हंगामे को देखते हुए रेल प्रशासन और रेल पुलिस इस बार बेहद गंभीर हैं। 17 जून को होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पटना जंक्शन और पाटलिपुत्र जंक्शन समेत तमाम बड़े स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

साढ़े पांच लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा: एडीजी रेल ने सुरक्षा व्यवस्था पर दी जानकारी

रेल पुलिस के एडीजी कमल किशोर सिंह के मुताबिक, 17 जून को होने वाली इस बड़ी भर्ती परीक्षा में करीब 5.5 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। इतनी बड़ी तादाद में छात्रों की आवाजाही को नियंत्रित करने और स्टेशनों पर भगदड़ जैसे हालात से बचने के लिए 16 और 17 जून को दर्जनभर से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेल पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

16 जून (आज रात) चलने वाली प्रमुख स्पेशल ट्रेनें:

आज रात से ही परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए इन विशेष ट्रेनों की शुरुआत हो रही है:

17 जून (परीक्षा के दिन) का पूरा टाइम-टेबल:

परीक्षा वाले दिन छात्रों की सुविधा के लिए सुबह से लेकर रात तक ट्रेनों का शेड्यूल कुछ इस प्रकार रहेगा: