बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर कड़ी टक्कर, AIMIM-BSP किसकी तरफ?
AIMIM का पक्ष
आज शाम AIMIM नेता अख्तरूल ईमान की ओर से पटना में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है। इसमें उन्होंने खुद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को निमंत्रण दिया। इसे लेकर सबकी नजर इफ्तार पार्टी पर टिकी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, इस इफ्तार पार्टी के बाद यह साफ हो सकता है कि AIMIM कल राज्यसभा चुनाव में किसके पक्ष में वोटिंग करेगी। अगर AIMIM का समर्थन महागठबंधन को मिल जाता है तो RJD प्रत्याशी को जीत के लिए मात्र एक वोट की जरूरत रह जाएगी, जो बसपा विधायक के समर्थन से पूरी हो सकती है।
[caption id="attachment_141080" align="alignnone" width="1163"]Bihar Rajya Sabha Election: NDA की बैठक
हालांकि अभी तक BSP विधायक की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वे किसे समर्थन देंगे। वहीं, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा ने दावा किया है कि NDA राज्य सभा की सभी 5 सीटें जीतेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सभा चुनाव को लेकर चर्चा के लिए रविवार को राजधानी पटना में विजय कुमार चौधरी के आवास पर NDA विधायक दल की बैठक होगी।
कल होगा मतदान
राज्य सभा चुनाव के लिए 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और वोटों की गिनती के बाद उसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। करीब 12 साल बाद बिहार में राज्य सभा चुनाव हो रहा है। इससे पहले 2014 के उपचुनाव में मतदान हुआ था। उस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली JDU ने 2 सीटें जीती थीं, जिनमें पवन वर्मा और गुलाम रसूल बलियावी निर्वाचित हुए थे, जबकि JDU के तत्कालीन अध्यक्ष शरद यादव तीसरी सीट पर निर्विरोध चुने गए थे।