बिहार

गणतंत्र दिवस पर लगे Mr. Jinnah अमर रहे के नारे, शिक्षक हिरासत में

Jinnah slogans Republic Day Bihar: बिहार के सुपौल के एक सरकारी स्कूल के गणतंत्र दिवस समारोह में 'जिन्ना अमर रहे' के नारे लगाए गए। जिसका वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया 

क्या है मामला?

घटना सोमवार को किशनपुर प्रखंड अंतर्गत अभुआड़ के आदर्श स्कूल की है। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षक मंसूर आलम पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल परिसर में 'Mr. जिन्ना अमर रहे' जैसे नारे लगाए।  [caption id="attachment_130720" align="alignnone" width="519"] हिरासत में शिक्षक[/caption] स्कूल के प्रिंसिपल धनंजय तिवारी ने इस संबंध में किशनपुर थाना को लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में लिखा गया है कि शिक्षक के इस कृत्य से न केवल स्कूल की गरिमा को ठेस पहुंची, बल्कि यह देश के संविधान की भावना के भी विरुद्ध है। प्रिंसिपल ने यह भी बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचा। [caption id="attachment_130721" align="alignnone" width="527"] प्रिंसिपल ने की शिकायत[/caption] https://youtube.com/shorts/vVQ-Xh_gcIQ?feature=share

Jinnah slogans Republic Day Bihar: जांच कर रही पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए SP शरथ RS ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग भी एक्शन में है। विभागीय स्तर पर शिक्षक के आचरण की जांच की तैयारी है। वहीं स्थानीय लोगों और अभिभावकों में घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।