Bihar Train: बिहार में बिछेंगी 29 नई रेल लाइनें, इन जिलों को होगा बड़ा फायदा

Rani Thakur

बिहार में 29 नई रेल लाइनों का निर्माण किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इसका एलाइनमेंट तय करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। कुल 267 लाख रुपये से 1763.87 किमी में नई रेल लाइन बनाने के लिए सर्वे किया जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटन डेस्क: बिहार में 29 नई रेल लाइनों का निर्माण किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने नई रेल लाइनों का एलाइनमेंट तय करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। कुल 267 लाख रुपये से 1763.87 किमी में नई रेल लाइन बनाने के लिए सर्वे किया जाएगा। सर्वे के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2.67 करोड़ की राशि जारी की गई है। जैसे -जैसे सर्वे का काम आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे राशि में बढ़ोतरी होगी। इसमें यह ध्यान रखा जाएगा कि अधिक से अधिक शहर और गांव रेल लाइन से जुड़े। सर्वे करने के बाद एजेंसी की ओर से रिपोर्ट तैयार कर संबंधित रेल मंडल को सौंपी जाएगी।

इन रेल लाइनों का होगा सर्वे 

मधुबनी-जनकपुर रोड के बीच सहार होते हुए (50 किमी), नवादा-गिरिडीह के बीच सतगवां होते हुए (130 किमी), कुशेश्वरस्थान-सहरसा के बीच (35 किमी), भगवानपुर-महुआ-ताजपुर-समस्तीपुर के बीच (60 किमी), घोगार्डिया से घोघेपुर तक किशनपत्ती, जमालपुर होते हुए (50 किमी), पावापुरी-नवादा के बीच (35 किमी), महेशखूंट-नारायणपुर तक गोगरी, पर्वता, डुमरिया होते हुए (40 किमी), इस्लामपुर से बोधगया तक मानपुर होते हुए (50 किमी) शामिल है।

इनका भी होगा सर्वे 

इसके अलावा बिहारशरीफ और जहानाबाद के बीच एकंगरसराय होते हुए (65 किमी), बिहारीगंज से बिहपुर तक चौसा और पचरासी होते हुए, थावे-मोतिहारी और चौरा दोनों के बीच (90 किमी), मधुबनी और कामतौल के बीच (30 किमी), बहेड़ी-शिवाजीनगर-रुसेरा के बीच मंझौल और बरौनी होते हुए, बांका से जमुई होते हुए नवादा तक (165 किमी), लोहना-मुक्तापुर के बीच अलीनगर, त्रिमुहानी, बाहेदी होते हुए चकिया-बैरगानिया के बीच मधुबनी, फेनहारा होते हुए, अरेराज-नरकटियागंज के बीच लौरिया होते हुए, मुगलसराय-भभुआ के बीच नौघोर होते हुए (40 किमी), चकिया-केसरिया के बीच कैथवलिया होते हुए आदि।