बिहार में मौसम का यू टर्न, अगले 7 दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Anshuman Parashar

बिहार में अगले 7 दिनों तक आंधी, मूसलाधार बारिश और वज्रपात का महा-अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 26 जिलों में 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार में मानसून की दस्तक के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के लिए अगले सात दिनों का विस्तृत वेदर फोरकास्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, मेघ गर्जन, मूसलाधार बारिश और आसमानी बिजली (वज्रपात) का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने अलग-अलग दिनों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तो हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

आज (18 जून) इन जिलों में दिखेगा रौद्र रूप, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज राज्य के एक बड़े हिस्से में मौसम का कड़ा रुख देखने को मिलेगा।

कल (19 जून) बढ़ेगा खतरा, 26 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी

कल यानी 19 जून को संकट और गहराने वाला है। मौसम विभाग ने सूबे के 26 जिलों के लिए भारी आंधी-पानी का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।

24 जून को भी नहीं मिलेगी राहत, उत्तर और पश्चिम बिहार में येलो अलर्ट

राहत की उम्मीद फिलहाल अगले हफ्ते भी नहीं है। 24 जून को पश्चिम और उत्तर बिहार के जिलों में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। पश्चिम व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और वज्रपात की आशंका रहेगी। हालांकि, इस दिन पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया समेत कुछ जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग की बेहद जरूरी एडवायजरी: भूलकर भी न करें ये गलतियाँ

मौसम की इस तल्खी को देखते हुए मौसम केंद्र ने आम लोगों, यात्रियों और विशेषकर किसानों के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की है: