Bihar Weather : बिहार के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतवानी

Rani Thakur

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में कैमूर, सासाराम, गयाजी और बक्सर शामिल है। <br/>

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में कैमूर, सासाराम, गयाजी और बक्सर शामिल है। मौसम विभाग ने कहा कि यहां आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। पटना समेत पूरे बिहार में मानसून एक्टिव है, लेकिन जुलाई महीने में राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की भी पूरी संभावना है।

परेशान करेगी उमस भरी गर्मी 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, पटना और इसके आसपास के जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है। धूप और बढ़ती नमी की वजह से उमस भरी गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान कर सकती है। बीते 24 घंटे में पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई, किशनगंज और खगड़िया में तेज बारिश दर्ज की गई है। गुरुवार को बारिश के दौरान पटना के बाढ़ स्थित लालपुर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।

आगे कैसा रहेगा मौसम