बिहार में आसमानी आफत, वज्रपात से 17 की जान गई, पटना में 4 फ्लाइट्स डायवर्ट; देखें मौसम विभाग का नया अलर्ट

Anshuman Parashar

बिहार में आंधी, तेज बारिश और वज्रपात से 17 लोगों की मौत हो गई। पटना में 107kmph की हवाओं से 4 फ्लाइट्स डायवर्ट हुईं। मौसम विभाग ने आज भी 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार में मौसम के बदले मिजाज ने भारी तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और आसमानी बिजली (वज्रपात) गिरने के कारण 17 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस प्राकृतिक आपदा पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि (मुआवजा) देने की घोषणा की है। मौसम के इस रौद्र रूप के कारण राजधानी पटना समेत कई जिलों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

आसमान में मचा हड़कंप: हवा में फंसे रहे विमान, ट्रेनें भी थमीं

शुक्रवार को पटना में 107 किलोमीटर प्रति घंटे की रिकॉर्ड रफ्तार से चक्रवाती आंधी चली, जिसने हवाई और रेल यातायात को पूरी तरह पटरी से उतार दिया:

ठनके (बिजली) और हादसों ने ली कई जानें

राज्य के विभिन्न हिस्सों से जान-माल के नुकसान की दुखद खबरें सामने आई हैं:

सीवान में सबसे ज्यादा बरसे बदरा, दिन में छाया अंधेरा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूरे सूबे में रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज की गई है। सीवान में सबसे अधिक 135.4 मिलीमीटर पानी गिरा। इसके अलावा मोतिहारी में 116 मिमी, गोपालगंज (विजयपुर) में 101 मिमी और पटना में 68 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना, बेतिया, जहानाबाद और बक्सर जैसे जिलों में सुबह के वक्त ही आसमान में घने काले बादल छा गए और दिन में ही रात जैसा अंधेरा महसूस होने लगा।

मौसम विभाग की चेतावनी: आज 25 जिलों में 'येलो अलर्ट', फिर लौटेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को भी बिहार के 25 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह-सुबह बगहा में हल्की फुहारें पड़ी हैं, जबकि मधुबनी में हल्का कोहरा भी देखा गया। हालांकि, राहत के ये दिन ज्यादा लंबे नहीं चलेंगे। विभाग के मुताबिक, 2 जून के बाद से मौसम एक बार फिर करवट लेगा, पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा और तापमान में बढ़ोतरी के साथ भीषण गर्मी