पटना में भाजपा का महाप्रशिक्षण अभियान, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देंगे संगठन मजबूती का मंत्र

Rani Thakur

पटना में आगामी 23 और 24 मई को भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान” चलाया जाएगा। इस अभियान में कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे।<br/>

BJP National President Nitin Naveen

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना:
पटना में आगामी 23 और 24 मई को भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान” चलाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पटना बाईपास थाना के पास मर्ची-मर्चा स्थित ऊषा रिसॉर्ट में होगा। इस प्रशिक्षण को लेकर भाजपा संगठन की तैयारियां शुरू हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई बड़े नेता भी शामिल होंगे।

11 सत्रों में होगा प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि बिहार में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीतिक कवायद है। दो दिवसीय इस महाप्रशिक्षण अभियान में कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में भाजपा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा प्रमुखों, प्रकोष्ठ संयोजकों और कार्यसमिति सदस्यों को संगठन संचालन, चुनाव प्रबंधन और जनसंपर्क के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण में इन विषयों पर रहेगा फोकस 

युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग पर विशेष फोकस

भाजपा इस प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से सिर्फ पारंपरिक कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं रहना चाहती। पार्टी की योजना शिक्षकों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, उद्यमियों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग को भी संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की है। इसके लिए अलग-अलग प्रकोष्ठों को सक्रिय करने और सामाजिक समूहों में पहुंच बढ़ाने पर चर्चा होगी। साथ ही महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा को आगामी महीनों में विशेष अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पार्टी गांव से लेकर शहरी वार्ड तक “संपर्क से समर्थन” कार्यक्रम को तेज करने की तैयारी में है।