BPSC TRE-4: शिक्षक अभ्यर्थियों ने सरकार को दिया 30 मई तक का अल्टीमेटम, 1 जून को थाली, बेलन क्रांति आंदोलन का ऐलान

Rani Thakur

BPSC TRE-4 के अभ्यर्थियों ने प्रर्दशन के बाद अब राज्य सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। शिक्षक अभ्यर्थियों ने ऐलान किया है कि अगर विज्ञापन जारी नहीं किया जाता है तो वे लोग महाआंदोलन की तैयारी में हैं।

BPSC TRE-4 शिक्षक अभ्यर्थियों ने सरकार को दिया 30 मई तक का अल्टीमेटम

न्यूज 11 भारत/ पटना डेस्क: बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों की नाराजगी अब चरम पर जा रही है। अब अभ्यर्थियों ने बिहार सरकार को 30 मई तक का अल्टीमेटम दे दिया है। इन लोगों ने साफ-साफ कहा है कि कि अगर 30 मई तक TRE 4 का विज्ञापन नहीं आया तो महाआंदोलन शुरू किया जाएगा।

छात्र नेता का पोस्टर जारी 

इस संबंध में छात्र नेता खुशबू पाठक की ओर से पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें साफ लिखा गया है कि  ‘अबकी बार, आर-पार’। पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि अगर सरकार नोटिफिकेशन जारी नहीं करेगी तो 1 जून को थाली बेलन-क्रांति आंदोलन किया जाएगा। पटना की सड़क पर अभ्यर्थी एक बार फिर उतरेंगे और महाआंदोलन करेंगे।

अभ्यर्थियों ने किया था प्रदर्शन 

बता दें कि बुधवार को पटना की सड़क पर जमकर हंगामा हुआ था। पटना कॉलेज से लेकर बीपीएससी तक शिक्षक अभ्यर्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पूरी मुस्तैदी से तैनात पुलिस प्रशासन ने भी जब अभ्यर्थियों का प्रदर्शन उग्र हुआ तो उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान छात्र नेता समेत कई अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। 

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने की थी अपील

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार TRE-4 को लेकर पूरी तरह गंभीर है और जल्द ही इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में जुटा है और बीपीएससी से बातचीत जारी है।