BSEB Compartment Result 2026: मैट्रिक-इंटर कंपार्टमेंटल रिजल्ट जारी, हजारों छात्रों को मिली बड़ी राहत

sawan kumar

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद हजारों छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

BSEB Compartment Result 2026:

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -   बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। पटना में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रिजल्ट घोषित किया। इस दौरान बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार उन छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है, जो किसी कारण मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे। उन्होंने बिहार बोर्ड की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि समय पर परीक्षा और रिजल्ट प्रक्रिया पूरी करने में बिहार बोर्ड देश में मिसाल बन चुका है।

हाईलाइट्स - 

इंटर और मैट्रिक में हजारों छात्र सफल

बिहार बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा में 6498 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 3711 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इस परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 55.31 दर्ज किया गया। वहीं मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा में 6034 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें 3450 छात्र पास हुए हैं। बोर्ड की ओर से मैट्रिक परीक्षा 2 मई से 6 मई तक आयोजित की गई थी, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा 2 मई से 11 मई 2026 तक चली। सभी परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न कराई गईं।

सिंगल विंडो सिस्टम से छात्रों को राहत

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार बोर्ड में लागू सिंगल विंडो सिस्टम का सीधा लाभ अब विद्यार्थियों को मिलने लगा है। आवेदन, सुधार और अन्य प्रक्रियाएं पहले की तुलना में अधिक आसान और पारदर्शी बनी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता छात्रों को बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी छात्र को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - AI समिट में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरुरी