अन्य

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की विधिवत शुरुआत..मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा

Budget session of Rajasthan Legislative Assembly: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की विधिवत शुरुआत हो गई है. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के अभिभाषण के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई. [caption id="attachment_131218" align="alignnone" width="300"] मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा[/caption] बता दें की सत्र के आगाज से पहले ही सियासी पारा चढ़ गया है. कांग्रेस विधायकों ने मनरेगा का नाम बदलकर VB G RAM G करने के विरोध में विधायक निवास से विधानसभा पोर्च तक पैदल मार्च निकाला.

जिसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी

जानकारी के अनुसार राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी.

Budget session of Rajasthan Legislative Assembly: सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की

रेडिसन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक की.जिसमें आगामी दिनों में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की गई.

अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की

सदन की कार्यवाही के बीच, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे में निधन की खबर से शोक की लहर थी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा

सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली दौड़े पर हैं. 28 जनवरी को सीएम दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात की. जिसमें प्रदेश की विभिन्न परियोजनाओं की क्रियान्विति को लेकर चर्चा हुई. बजट से पहले यह मुलाकात अहम माना जा रहा है. READ MORE: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक कैबिनेट बैठक आयोजित..लिए गए महत्वपूर्ण फैसले