बिहार में मंदिर जा रहा था व्यवसायी, बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग में मौत

Rani Thakur

मुजफ्फरपुर में किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। मंदिर जा रहे किराना व्यवसायी श्याम सुंदर प्रसाद को शनिवार सुबह गोली मार दी गई। जिससे उनकी मौत हो गई। <br/>

मुजफ्फरपुर में व्यवसायी की हत्या

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। व्यवसायी श्याम सुंदर प्रसाद रोज की तरह मंदिर में पूजा करने जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

मौके से फरार अपराधी 

श्याम कुमार लहुलाहन होकर मौके पर गिरकर छटपटाने लगे। गोली चलने से मौके पर अफ़रा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को SKMCH ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर छानबिन की। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।