क्राइम

ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी..बिहार में आशिक ने दुल्हन को मारी गोली

buxar bride shot by lover: बिहार के बक्सर जिले में शादी समारोह के दौरान दुल्हन को गोली मार दी गई। दुल्हन को फिल्मी अंदाज में उसके आशिक ने जयमाला से पहले गोली मारी। गोली लगते ही दुल्हन स्टेज पर गिर गई। दुल्हन को गंभीर हालात में निकट के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसके बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

दुल्हन की हालत नाजुक

दुल्हन की हालत बेहद नाजुक है, उसका ऑपरेशन चल रहा है। जख्मी दुल्हन ने आरोपी प्रेमी का नाम लेकर कहा कि दीनबुंध ने मुझे गोली मारी। घटना मुफस्सिल थाना इलाके के नगर चौसा पंचायत के मल्लाह टोला की है। दुल्हन के परिवार का कहना है कि युवक उनकी बेटी से एकतरफा प्यार करता है। बेटी की शादी UP के बलिया में तय की थी.

[caption id="attachment_137129" align="alignnone" width="1347"] वरमाला से पहले मारी गोली[/caption]

खुशी मातम में बदली

मंगलवार की रात चौसा में नंद जी मल्लाह के घर रौनक थी। बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से आई बारात का जोरदार स्वागत हुआ। वर-वधू दोनों पक्ष के लोग नाच रहे थे। द्वार पर बारात का स्वागत हुआ। जयमाला के लिए स्टेज पर दुल्हन आरती (18) भी सज-धज कर तैयार थी। हंसी ठिठोली और शादी के गानों के बीच वरमाला की रस्म हो रही थी। 

नकाब पहने आया आशिक

तभी एक लड़का चेहरे पर नकाब पहनकर शादी में आया और लड़कियों के बीच से होते हुए स्टेज के पास पहुंच गया। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले उसने बंदूक निकाली और दुल्हन के पेट में गोली मार दी। लेकिन तेज गानों के आवाज में गोली की आवाज दब गई। इसके बाद चंद सेकेंड में ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी।

[caption id="attachment_137130" align="alignnone" width="1323"] आरोपी दीनबंधू[/caption]

buxar bride shot by lover: आरोपी का नाम दीनबंधु

दुल्हन के गिरते ही, स्टेज पर खड़ी लड़कियां चिल्लाने लगीं। किसी ने आरती को गोली मार दी। जब परिवार के लोगों ने देखा तो उसके पेट से खून निकल रहा था। गोली चलने से अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। आनन-फानन में लोग दुल्हन को सदर अस्पताल ले गए। रास्ते में आरती पेट में लगी गोली दिखाती रही और ये कहती रही कि दीनबंधु ने मुझे गोली मारी है। लड़के वालों ने अफेयर के बारे में जानकारी होने से मना किया है। दूल्हे का मछलियों का कारोबार है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

एकतरफा प्यार करता था आरोपी

स्थानीय लोगों का कहना है कि, आरोपी दीनबंधु दुल्हन का पड़ोसी है और यह मामला प्यार से जुड़ा है। दोनों का घर अगल-बगल में ही है। वहीं दुल्हन के पिता का कहना है कि दीनबंधू आरती से एकतरफा प्यार करता था। आरती उससे प्यार नहीं करती थी। पुलिस ने आरोपी के पिता रमाशंकर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़के के पिता का कहना है की पता नहीं था कि मेरा बेटा उससे प्रेम करता है। हमें पता होता तो पुलिस-प्रशासन और समाज के सामने हाथ जोड़ इसकी शादी करा देते।