नितिन नवीन वाली सीट पर होगा उपचुनाव, जानिए वोटिंग और रिजल्ट की डिटेल

Rani Thakur

राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद नितिन नवीन ने इस्तीफा दिया था। अब इस खाली सीट पर उप चुनाव होने जा रहा है। <br/>

नितिन नवीन

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की एक-एक विधानसभा सीट जो खाली हुई है उस पर उपचुनाव किया जाएगा। चुनाव आयोग की तरफ से आज (गुरुवार) को इसका ऐलान हो गया है। बिहार में जो सीट खाली हुई है वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट है। वे पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक थे।  

नितिन नवीन ने सौंपा था इस्तीफा

राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद नितिन नवीन ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था जिसके बाद बांकीपुर सीट खाली हो गई थी। चुनाव आयोग के अनुसार 30 जुलाई को मतदान किया जाएगा और तीन अगस्त को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

चुनाव से संबंधित कार्यक्रम 

मजेदार होंगे उपचुनाव के नतीजे

जान लें कि इस सीट पर भले बीजेपी या विपक्ष की ओर से प्रत्याशी को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की ओर से वीणा मानवी यह चुनाव लड़ेंगी। महिला विकास मंच से जुड़ी वीणा मानवी ने हाल ही में तेज प्रताप की पार्टी की सदस्यता ली है। प्रशांत किशोर की पार्टी भी मैदान में उतरेगी।