न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: काफी समय बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने खास अंदाज में निर्माण कार्यों का रिव्यू करते नजर आए. पटना में विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और काम में हो रही देरी पर नाराजगी जताई. मुख्यमंत्री ने पटना म्यूजियम में चल रहे टनल निर्माण कार्य का रिव्यू किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए. सीएम नीतीश कुमार ने 500 मीटर पैदल चल कर निरीक्षण किया जबकि अधिकारी उनसे अनुरोध करते रहे कि वे गाड़ी में बैठ जाए, इसके बावजूद वे नहीं बैठे.
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने म्यूजियम के मेंटेनेंस का भी जायजा लिया, जो उनके तय कार्यक्रम में शामिल नहीं था. इसके बाद मुख्यमंत्री ने ऑफिसर्स हॉस्टल कैंपस और सरकारी क्वार्टर के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से काम की प्रगति की जानकारी ली और समय पर परियोजनाएं पूरी करने का निर्देश दिया.
यह भी पढ़े: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बंगाल के लिए रवाना, चुनाव को लेकर जनसभा को करेंगे संबोधित