अन्य

CM सैनी ने PM मोदी से की मुलाकात, हरियाणा के विकास की योजनाओं पर चर्चा

CM Saini PM Modi Meeting: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिष्टाचार मुलाकात बताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर तस्वीरों को साझा किया है.

CM ने की PM मोदी से मुलाकात

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा है. "आज नई दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी जी से स्नेहिल शिष्टाचार भेंट की. इस मौके पर प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं के साथ कई समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. PM के नेतृत्व में ‘विकसित भारत बजट’ देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और समावेशी विकास की ओर ले जाने वाला ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है. यह बजट अंतिम लाइन में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है. पंजाब के 'आदमपुर एयरपोर्ट' का नाम ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी’ एयरपोर्ट किया जाना सामाजिक समरसता, सम्मान और समावेशी राष्ट्र निर्माण का सशक्त संदेश है. इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं."

CM Saini PM Modi Meeting: राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात

CM नायब सिंह सैनी ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। CM ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा -  इस अवसर पर संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक गतिविधियों तथा केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। [caption id="attachment_131920" align="alignnone" width="505"] BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात[/caption]