न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (नीलकमल, पटना) :बिहार को फूड प्रोसेसिंग (खाद्य प्रसंस्करण) का नेशनल हब बनाने की दिशा में केंद्र की एनडीए सरकार ने एक ऐसा ऐतिहासिक कदम उठाया है, जो राज्य की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल कर रख देगा। वैशाली जिले के हाजीपुर में देश के तीसरे NIFTEM (राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान) की स्थापना को हरी झंडी मिल गई है। यह पूरा संस्थान 100 एकड़ की भारी-भरकम जमीन पर वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं के साथ बनकर तैयार होगा।
इस बड़ी सौगात की जानकारी खुद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला नए और समृद्ध बिहार की बुनियाद बनेगा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पोस्ट कर क्या कहा?
सीएम सम्राट चौधरी ने इस बड़ी उपलब्धि को बिहार के विकास की नई रफ्तार बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा:"बिहार को फूड प्रोसेसिंग का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। वैशाली जिले के हाजीपुर में देश के तीसरे NIFTEM की स्थापना को मंजूरी दी गई है, जो 100 एकड़ में विकसित होगा। यह संस्थान खाद्य प्रसंस्करण, रिसर्च, तकनीकी शिक्षा और उद्यमिता को नई ऊंचाई देगा। एनडीए सरकार का संकल्प स्पष्ट है— नए अवसर, नई रफ्तार, समृद्ध बिहार!"

बिहार को फूड प्रोसेसिंग का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। वैशाली जिले के हाजीपुर में देश के तीसरे NIFTEM — राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान की स्थापना को मंजूरी दी गई है, जो 100 एकड़ में विकसित होगा।

यह संस्थान खाद्य… pic.twitter.com/JujW3hpaeX
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 16, 2026

क्यों गेमचेंजर साबित होगा यह संस्थान? जानिए 3 बड़े फायदे:

बिहार में बंपर पैदावार होने के बाद भी कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग की सही व्यवस्था न होने से फसलें बर्बाद हो जाती थीं। अब हाजीपुर में इस नेशनल इंस्टीट्यूट के खुलने से फसलों की प्रोसेसिंग स्थानीय स्तर पर होगी, जिससे किसानों की आमदनी दोगुनी होना तय है।

फूड टेक्नोलॉजी और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने वाले बिहार के छात्रों को अब दिल्ली-मुंबई नहीं भागना पड़ेगा। इस संस्थान के आने से राज्य के हजारों युवाओं के लिए डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

बिहार में जो लोग अपना फूड बिजनेस या स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, उन्हें इस संस्थान से वर्ल्ड-क्लास टेक्निकल सपोर्ट, ट्रेनिंग और गाइडेंस मिलेगी।
क्या है NIFTEM?
आपको बता दें कि NIFTEM देश में खाद्य तकनीक और प्रबंधन का सबसे प्रतिष्ठित और प्रीमियम संस्थान माना जाता है। हाजीपुर में इसकी स्थापना होने के बाद बिहार पूरे देश में फूड प्रोसेसिंग का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। अब बिहार सिर्फ अनाज और फल उगाएगा नहीं, बल्कि उसकी ब्रांडिंग कर उसे दुनिया भर के बाजारों में बेचेगा भी।