सिपाही भर्ती : अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल

Rani Thakur

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दानापुर रेल मंडल ने शनिवार और रविवार को कुल 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दानापुर रेल मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। इस कड़ी में शनिवार और रविवार को कुल 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और परीक्षा के बाद फिर उन्हें घर लौटने में आसानी होगी।

शनिवार को दौड़ेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पाटलिपुत्र से सहरसा, पटना से भभुआ, पटना से बेतिया, पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट, दानापुर से अररिया और पटना से सिवान के लिए कुल छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी। दूर-दराज के अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके इसके लिए ये ट्रेनें रात के अलग-अलग समय पर रवाना होंगी।

रविवार को चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें

रेलवे के अनुसार, रविवार को बख्तियारपुर-राजगीर, किऊल-गया, राजगीर-बख्तियारपुर, नवादा-झाझा, बक्सर-दानापुर, झाझा-पटना और गया-किऊल रूट पर 7 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। 

पटना रेल मंडल से इन ट्रेनों का परिचालन होगा

समस्तीपुर रेल डिवीजन की छह स्पेशल ट्रेनें