क्राइम

मासूम की रेप के बाद हत्या, पुलिस पर पत्थरबाजी, जानिए पूरा मामला

Darbhanga Child Rape Murder: बिहार के दरभंगा में 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या पर आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोपी को तालिबानी सजा देने की मांग की। आक्रोशित भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने लाठी चार्ज किया। 

[caption id="attachment_133177" align="alignnone" width="1368"] पुलिस के साथ झड़प[/caption]

रेप के बाद हत्या

अभी भी घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। यह घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार की रात 6 साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच की और पड़ोस में रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कपड़े पर खून के धब्बे भी मिले। आरोपी की पहचान विकास महतो (22) के रूप में हुई है।

शाम से लापता थी बच्ची

दरअसल, बच्ची शनिवार शाम से लापता थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। देर रात गांव के बाहर तालाब के पास कुछ कुत्तों के भौंकने की आवाज आई।  जिसके बाद परिवार के लोगों को शक हुआ तो परिजन मौके पर पहुंचे। तालाब के किनारे दीवार के पास बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली। तब तक नाबालिग की मौत हो चुकी थी।

[caption id="attachment_133178" align="alignnone" width="1377"] पुलिस पर पत्थरबाजी[/caption]

Darbhanga Child Rape Murder: पुलिस पर पथराव

इधर, घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने दरभंगा के मुख्य मार्ग पर सुंदरपुर बेला मंदिर के पास सड़क जाम कर दिया। भीड़ ने एक ऑटो को आग के हवाले कर दिया, और पुलिस पर पथराव किया। पत्थरबाजी में SDM को पैर में चोट लगी है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। साथ ही पुलिस पिस्टल लहराते हुए भी दिखी। 3 घंटे बाद 10 थानों की पुलिस ने हालातों पर काबू पाया।

[caption id="attachment_133179" align="alignnone" width="1375"] ऑटो को किया आग के हवाले[/caption]

अभी हालत नॉर्मल है। पुलिस अलर्ट है, और इलाके में गश्त कर रही है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा किया। कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण है।

क्या है मामला?

Darbhanga Child Rape Murder: पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के वक्त 3 बच्चियां तालाब के किनारे खेल रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने तीनों को पकड़ने की कोशिश की। इसमें 2 बच्चियां भाग गई लेकिन एक बच्ची उसके हाथ लग गई। आरोप है कि आरोपी बच्ची को अंधेरे में ले गया, और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी फिर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों के बयान और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के आधार परआरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया।