एमएलसी टिकट पर दीपक प्रकाश बोले- शीर्ष नेतृत्व का हर फैसला स्वीकार, एनडीए उम्मीदवारों को दी बधाई

sawan kumar

बिहार एमएलसी चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी में जिम्मेदारियां तय करने का अधिकार शीर्ष नेतृत्व को है और उसका हर फैसला स्वीकार है। उन्होंने एनडीए उम्मीदवारों को

एमएलसी टिकट पर दीपक प्रकाश बोले

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। उम्मीदवारों की सूची में नाम नहीं होने के सवाल पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी में कौन क्या करेगा, किसे कौन-सी जिम्मेदारी मिलेगी और आगे क्या करना है, इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व करता है। उन्होंने कहा कि संगठन का हर निर्णय उनके लिए सर्वोपरि है और वह पार्टी नेतृत्व के फैसले का सम्मान करते हैं।

हाईलाइट्स - 

एनडीए उम्मीदवारों को दी बधाई

दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा संगठन और अनुशासन आधारित पार्टी है, जहां व्यक्तिगत आकांक्षाओं से अधिक संगठन के निर्णय को महत्व दिया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने एमएलसी चुनाव के लिए घोषित एनडीए समर्थित उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास जताया कि गठबंधन चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगा।

खान सर मामले पर कहा- कानून अपना काम कर रहा है

हाल में चर्चा में रहे खान सर से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और सभी को न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कानून और संविधान सर्वोपरि हैं, इसलिए किसी भी मामले में जांच और न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने तक जल्दबाजी में निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए। उन्होंने लोगों से धैर्य रखने और न्याय व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखने की अपील की।

इसे भी पढ़ें - कोचिंग फायरिंग केस में घिरे खान सर का सरेंडर टला, FIR के बाद गिरफ्तारी पर सवाल; सोमवार को कोर्ट में पेशी की संभावना