Bihar Politics: जन सुराज में भगदड़, दर्जनों नेताओं ने थामा राजद का दामन 

Rani Thakur

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता ने राजद की सदस्या ग्रहण की।

जन सुराज के दर्जनों नेताओं ने थामा राजद का दामन 

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के मो फिरोज खान, मो इरशाद, मो साकिब, मो अयान, मो साहिल, मो जाहिद, मो असलम, मो राजिक सहित दर्जनों नेताओं ने आज राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।

कई गणमान्य रहे उपस्थित 

इस अवसर पर प्रदेश राजद के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अनवर आलम, पूर्व विधायक अबू दोजाना, प्रदेश महासचिव श्री विनोद यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मो शहजाद अशरफी सहित अन्य गणमान्य नेतागण भी उपस्थित थे। प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने राजद का सदस्यता रसीद देकर जन सुराज पार्टी के सभी नेताओं को राजद की सदस्यता ग्रहण करवाई। और पार्टी का प्रतीक चिन्ह हरा गमछा और लालु जी के संघर्ष और योगदान पर लिखी गोपालगंज टू रायसीना पुस्तक देकर सभी को सम्मानित किया।

आजेडी के पक्ष में होगा बांकीपुर का परिणाम : मंगनी लाल मंडल 

इस अवसर पर श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम राष्ट्रीय जनता दल के पक्ष में जाएगा क्योंकि पिछले चार दशक से एक ही पार्टी और एक ही परिवार ने इस क्षेत्र को विकास से कोसों दूर रखा है। और सिर्फ आडंबर और जुमलाबाजी की राजनीति की है। पीआर एजेंसी के माध्यम से भ्रम की राजनीति को मजबूती प्रदान करने के लिए ही जन सुराज पार्टी चुनाव में खड़ी है, ताकि सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की धारा को कमजोर किया जा सके। लेकिन शोषित, वंचित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोग लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों से प्रभावित होकर सामाजिक न्याय की धारा को मजबूत करने का संकल्प ले चुके हैं, बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव का परिणाम राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन के पक्ष में जाएगा।