पूर्णिया में सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के आठ लोग झूलसे, तीन की हालत नाजुक

Rani Thakur

बिहार के पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के लगभग आठ लोग बुरी तरह झुलसकर घायल हो गए।<br/>

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राजीव कुमार / पूर्णिया :
बिहार के पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के लगभग आठ लोग बुरी तरह झुलसकर घायल हो गए।

तीन की स्थिति गंभीर 

इनमें से तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज पूर्णिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाबत घायल रुस्तम ने कहा कि घर में चाय बना रहा था। उसी समय सिलेंडर लिक कर रहा था । जिस कारण गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया और कुछ देर के बाद सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिसमें घर में मौजूद सात आठ लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए पहले बनमनखी अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां से तीन लोगों को जीएमसीएच में रेफर कर दिया गया है।