सावधान! बिहार में 30 जून को भारी बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Rani Thakur

बिहार के कई जिलों में कल भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम विभाग ने वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।<br/>

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में कल कई जगह भारी बारिश होने की पूरी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 30 जून को राज्य के पूर्वी चंपारण, गोपालगंज एवं पश्चिमी चंपारण जिलों में एक-दो स्थानों पर अत्यधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी एवं वैशाली जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

तेज हवा के साथ गिरेगी बिजली

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के दक्षिण-मध्य भाग के जिलों, अरवल, भोजपुर एवं बक्सर में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की पूरी उम्मीद जताई गई है। जबकि, राज्य के उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। 

मौसम विभाग की चेतावनी