पारा मेडिकल परीक्षा में हाईटेक चीटिंग, वॉकी-टॉकी से पत्नी को करा रहा था नकल

Rani Thakur

बिहार के पूर्णिया जिले में पारा मेडिकल की परीक्षा में नकल करवाते एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया है। मामला शहर के जनता चौक के पास सेंट पीटर्स स्कूल की है।<br/>

पारा मेडिकल परीक्षा में हाईटेक चीटिंग

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क
राजीव कुमार / पटना:
 बिहार के पूर्णिया जिले में पारा मेडिकल की परीक्षा में नकल करवाते एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया है। पत्नी को चीट कराते पति पर लोगों की नजर पड़ी और मौका पाकर शातिर भाग निकला। जबकि उसके साथी को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। मामला शहर के जनता चौक के पास सेंट पीटर्स स्कूल की है।

स्कूल के पास बैठकर करवा रहा था नकल

आरोपी स्कूल के बगल की गली में बैठकर वॉकी-टॉकी के जरिए परीक्षा केंद्र के अंदर मौजूद महिला अभ्यर्थी को जवाब बता रहा था। स्थानीय लोगों को युवक की गतिविधि संदिग्ध लगी तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से वॉकी-टॉकी बरामद हुआ। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

मौके से फरार महिला अभ्यर्थी का पति 

हालांकि इस दौरान महिला अभ्यर्थी का पति मौके से फरार हो गया। पकड़े गए लोग लखीसराय जिले के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। प्रभारी डीएम अंजनी कुमार, सदर एसडीओ और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने महिला अभ्यर्थी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।