मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी: बिहार में अगले 10 दिनों तक मजबूत होगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Rani Thakur

बिहार में मानसून एक्टिव हो चुका है। मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक पूरे राज्य में झमाझम और भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है।

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में मानसून एक्टिव हो चुका है। मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक पूरे राज्य में झमाझम और भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। अगले 7 से 10 दिनों के दौरान मानसून और ज्यादा मजबूत होगा। राज्य में पिछले तीन सप्ताह तक मौसम बेहद सूखा रहा, लेकिन अब मानसून ने यू-टर्न लिया है। स्थिति यह थी कि 6 जुलाई तक राज्य में सामान्य (230.1 मिमी) के मुकाबले केवल 103 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से 52-55 प्रतिशत कम थी।

आगे कैसा रहेगा मौसम

क्यों कमजोर पड़ा मानसून 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में ओडिशा तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने से मानसूनी हवाओं का रुख दक्षिण की तरफ खिसक गया है। बिहार और इसके आसपास कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ या अन्य प्रभावी मौसम प्रणाली एक्टिव नहीं है। यही कारण है कि राज्य में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं और बारिश का सिलसिला ठहर गया है।