Ishaan Kishan Marriage Update: ईशान किशन की शादी तय! जानिए कौन बनेंगी क्रिकेटर की दुल्हन?
ईशान के दादा का आया बयान?
शनिवार की शाम ईशान किशन के दादा अनुराग पांडेय अपने गांव औरंगाबाद गए थे, वहां कुछ मीडियाकर्मी भी आए थे तब उनसे ईशान की शादी को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि - 'हमलोग खुले विचारों के हैं। बच्चों की जो पसंद है वही हमारी पसंद है। हमारे बड़े पोते ने पहले से अपने लिए लड़की पसंद कर रखी थी। हमने उसकी सहमति पर सहमति जताई और उसकी शादी करवा दी।
ईशान किशन की एक दोस्त है। जिसका नाम अदिति है। वो जयपुर की रहने वाली है। मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बना रही है। इन दोनों की काफी दिनों से जान पहचान। परिवार में इसको लेकर बातचीत हुई है। जो ईशान की पसंद है। हम उस पर तैयार हैं।'
दादा के बयान के बाद हुई पुष्टि
ईशान डेटिंग को लेकर पहले भी चर्चाओं में थे लेकिन पहले इस बात की पुष्टि नहीं थी, लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है। वो रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि- T-20 वर्ल्ड कप खत्म होते ही ईशान गर्लफ्रैंड से शादी कर सकते हैं। हालांकि शादी कब करेंगे इसको लेकर अब तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।
कौन हैं ईशान की गर्लफ्रेंड?
सूत्रो के अनुसार, ईशान किशन की गर्लफ्रैंड अदिति हुंडिया वो 2018 में मिस डीवा की विनर रह चुकी हैं। यहीं से उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में पहचान मिली। इतना ही नहीं वो मिस इंडिया की फाइनलिस्ट और नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्सटेस्ट तक पहुंच चुकी है। वो अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है।
साल 2019 में IPL के दौरान स्टैंड पर अदिती को देखा गया था, जिसके बाद से ईशान किशन और अदिति हुंडिया के बीच अफेयर की चर्चा हो रही थी।