सदन में उठा पंचायत में टैक्स वसूली का मुद्दा, जानिए सीएम सम्राट ने किया दिया जवाब 

Rani Thakur

मंगलवार को बिहार विधानसभा सत्र में राजद एमएलसी सुनील सिंह ने पंचायत में टैक्स वसूली का मुद्दा उठाया। 

सदन में बोलते सीएम सम्राट चौधरी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
बिहार विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राजद एमएलसी सुनील सिंह ने पंचायत में टैक्स वसूली का मुद्दा उठाया। उन्होंने गांव में होल्डिंग टैक्स लगाने पर कार्य स्थगन लाया। उन्होंने कहा कि सरकार का फैसला ग्रामीणों के खिलाफ है। यह टैक्स अंग्रेजों द्वारा किए जाने वाले शोषण की तरह है। 

सीएम सम्राट का जवाब 

इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खड़े होकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि गरीबों के ऊपर कोई टैक्स नहीं लगेगा। पहले भी नगर निगम और स्वच्छता के लिए टैक्स लगता आया है। अगर कोई प्रावधान से परेशानी होगी तो उस पर सोच विचार किया जाएगा पर यह साफ है कि गरीबों पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा। 

हाल ही हुई थी घोषणा 

बता दें कि हाल ही में बिहार सरकार ने पंचायत में होल्डिंग टैक्स लगाने की घोषणा की थी। जिसके बाद से बिहार की सियासत गर्म है।