जमुई में निगरानी विभाग का बड़ा धमाका, ₹12 हजार घूस लेते झाझा थाने का सरकारी ड्राइवर गिरफ्तार

Anshuman Parashar

जमुई में विजिलेंस का एक्शन: झाझा थाने के सरकारी ड्राइवर को निगरानी विभाग ने ₹12 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा। बालू ट्रैक्टरों से वसूली के इस खेल में छापा पड़ते ही थाना प्रभारी मौके से फरार।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क(धीरज कुमार सिंह, जमुई) बिहार के जमुई जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई सामने आई है. झाझा थाने में तैनात सरकारी वाहन चालक जितेंद्र कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने ₹12,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया. इस सनसनीखेज कार्रवाई के दौरान सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब झाझा थाना प्रभारी के मौके से अचानक गायब (फरार) होने की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई. इस चर्चा के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

बालू के अवैध खेल में हर दिन का 'टैक्स': प्रति ट्रैक्टर ₹3,000 की डिमांड

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में बालू के अवैध उठाव और परिवहन को बेधड़क चलाने के लिए ट्रैक्टर चालकों और बालू माफियाओं से मोटी रकम वसूली जा रही थी. झाझा थाने के नाम पर हर एक ट्रैक्टर से प्रतिदिन ₹3,000 का 'अवैध टैक्स' वसूला जाता था. इसी सिंडिकेट और घूसखोरी की पुख्ता शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने अपना जाल बिछाया और घूस की रकम लेते ही ड्राइवर को रंगे हाथों दबोच लिया.

सर्किट हाउस में कड़ाई से पूछताछ, पूरे सिंडिकेट पर नजर

निगरानी खंगाल रही है रिश्वत का पूरा नेटवर्क

निगरानी विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह केवल एक ड्राइवर का निजी खेल नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बहुत बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था.