बांकीपुर उप चुनाव से पहले PK को फिर लगा झटका, अब यह दिग्गज थामेंगी भाजपा का दामन

Rani Thakur

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जनसुराज पार्टी में लगातार टूट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब समस्तीपुर से जनसुराज की उम्मीदवार रही चेतना झांब भाजपा का दामन थामने जा रही हैं। <br/>

समस्तीपुर से जनसुराज की उम्मीदवार रहीं चेतना झांब थामेंगी भाजपा का दामन

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इस सीट पर 30 जुलाई को चुनाव होना है और इसके परिणाम 3 अगस्त को आएंगे। उम्मीदवारों को नोमिमेशन फाइल करने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

लगातार टूट जारी 

अब चुनाव से पहले जनसुराज पार्टी में लगातार टूट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को केसी सिन्हा समेत जनसुराज के कई दिग्गजों ने भाजपा का दामन थामा था। अब समस्तीपुर से जनसुराज की उम्मीदवार रही चेतना झांब भाजपा का दामन थामने जा रही हैं। 

आज बनेंगी भाजपा की सदस्य 

यानी इस चुनाव से पहले जनसुराज को एक नहीं बल्कि कई झटके लग रहे है। आज BJP के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चेतना झांब भाजपा में शामिल होंगी। यानी इन दिनों कई नेताओं ने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से दूरी बनानी शुरू कर दी है।