बांकीपुर से JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, कल पर्चा भरने के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Rani Thakur

बांकीपुर विधानसभा सीट तेजप्रताप यादव की पार्टी जन शक्ति जनता दल (JJD) की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

समाहरणालय में तेजप्रताप यादव

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार की चर्चित विधानसभा सीट बांकीपुर उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल बांकीपुर विधानसभा सीट तेजप्रताप यादव की पार्टी जन शक्ति जनता दल (JJD) की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

समाहरणालय पहुंचे तेजप्रताप 

जानकारी मिली है कि समाहरणालय में घंटों बैठने के बाद तेज प्रताप यादव समाहरणालय से बाहर निकल गए हैं। तेज प्रताप ने कहा कि सरकार हमारे उम्मीदवार को लेकर षड्यंत्र कर रही है। वह इस मामले को कोर्ट तक लेकर जाएंगे।