विधान परिषद चुनाव पर राजनीतिक हलचल तेज, पटना पहुंचे नितिन नवीन

Rani Thakur

भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार आज वे पटना में बांकीपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्षों के साथ जरूरी बैठक करेंगे।

पटना पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क

अश्मित सिन्हा / पटना: भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचे हैं। नितिन नवीन दो दिवसीय बिहार यात्रा पर पटना पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार आज वे पटना में बांकीपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्षों के साथ जरूरी बैठक करेंगे। खबर है कि इसके बाद वे 4 जून को देर शाम पटना से दिल्ली के लिए ट्रेन से रवाना हो सकते हैं।

एनडीए जल्द करेगा उम्मीदवार की घोषणा

विधान परिषद की 10 रिक्त सीटों के चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल काफी तेज हो चुकी है। बता दें कि नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून तय है और अगले दो दिनों में एनडीए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकता है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि गुरुवार से शुक्रवार के बीच एनडीए के सभी प्रत्याशी एक साथ नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सीटों के गणित को देखते हुए नौ सीटों पर एनडीए की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

राजनीतिक रणनीति पर होगी चर्चा

उनके इस दौरे को विधान परिषद चुनाव और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव दोनों के लिहाज से बहुत ही अहम माना जा रहा है। आज पटना में वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम और राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।