देश-विदेश

महागठबंधन का NDA पर हमला, तेजस्वी बोले- अमित शाह धमकी दे रहे हैं अधिकारियों को

Mahagathbandhan attacks NDA: बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज है। सोमवार को कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर NDA पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि NDA महागठबंधन को ‘जंगलराज’ कहता है, जबकि महागठबंधन विकास की बात करता है। अखिलेश सिंह ने कहा कि NDA के नेता चुनाव प्रचार में कट्टा-कनपट्टी की बात करते हैं, जबकि महागठबंधन जनता के मुद्दों और अपने मेनिफेस्टो पर बात कर रहा है। उन्होंने कहा, “ये लोग 20 साल पहले की बातें करते हैं, उन्हें केवल पुराना जंगलराज दिखता है, लेकिन आज के हालात पर कोई बात नहीं करते। क्या आज बिहार में गुंडाराज नहीं है?” कांग्रेस नेता ने दावा किया कि महागठबंधन ने रोजगार, शिक्षा और किसानों से जुड़ी योजनाओं को अपने एजेंडे में रखा है। वहीं, NDA के पास जनता को दिखाने के लिए कोई ठोस विजन नहीं है। [caption id="attachment_116003" align="alignnone" width="671"] कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह[/caption]

“तेजस्वी ही होंगे अगले मुख्यमंत्री”

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी NDA पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महागठबंधन हवा में बात नहीं करता, बल्कि विकास और रोजगार पर ठोस एजेंडा रखता है। मीसा भारती ने कहा, “महागठबंधन की सरकार बनना तय है। तेजस्वी यादव ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। युवाओं और जनता का जबरदस्त समर्थन हमारे साथ है।” उन्होंने आगे कहा कि पहले चरण के मतदान में जनता का रुझान साफ दिखा है। दूसरे चरण में भी महागठबंधन को जबरदस्त समर्थन मिलेगा। [caption id="attachment_116004" align="alignnone" width="669"] राज्यसभा सांसद मीसा भारती[/caption]

Mahagathbandhan attacks NDA: तेजस्वी यादव का आरोप 

महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने भी केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद NDA खेमे में गम का माहौल है। तेजस्वी ने कहा, “NDA को हार का डर सता रहा है। गृहमंत्री अमित शाह अधिकारियों से मिल रहे हैं और फोन पर धमकी दे रहे हैं। जहां ठहरते हैं, उस होटल के CCTV कैमरे बंद करवाकर अधिकारियों को बुलाया जा रहा है।” तेजस्वी ने सवाल उठाया कि अगर NDA को जनता का भरोसा है, तो फिर उन्हें इस तरह की हरकतों की जरूरत क्यों पड़ रही है? उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने जनता से जो वादे किए हैं, वे पूरे किए जाएंगे, और बिहार में बदलाव की लहर चल रही है।

सहनी का तंज

Mahagathbandhan attacks NDA: वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी NDA पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद NDA की हवा टाइट हो गई है। सहनी ने कहा कि जनता अब रोजगार, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दे रही है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन को सभी वर्गों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।